बलरामपुर, मार्च 10 -- बलरामपुर। नगर के बड़ा पुल चौराहा से देवी दयाल तिराहा दोनों किनारो पर अवैध टैक्सी स्टैंड बना हुआ है। चार पहिया वाहन चालक अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा कर देते हैं। नगरवासी अमित मिश्रा, अतुल पांडेय, नितेश सिंह, बजरंगी लाल, रोहन मिश्रा आदि का कहना है कि शहर में कोई विपत्ति पड़ने पर न तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी और न ही एंबुलेंस की सुविधा मिल पाएगी। लोगों का कहना है कि कई बार पुलिस विभाग में शिकायत किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नगर के लोगों ने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार से समस्या के निस्तारण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.