कुशीनगर, अक्टूबर 4 -- -हाटा ब्लॉक के परसौना बुजुर्ग में भगवती जागरण आयोजित सोहसा मठिया। विजयादशमी को हाटा ब्लॉक के गांव परसौना बुजुर्ग में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत गायकों को कमेटी के सदस्य रवि त्रिपाठी, शैलेश सिंह, प्रमिला मिश्रा और माधुरी त्रिपाठी ने चुनरी ओढाकर सम्मानित किया। गायक अजय शर्मा ने... गौरी के ललनवा। सुनील पाठक ने ....आवे के परी ये मैया आदि देवी गीत गाया तो श्रद्धालु रात भर देवी गीतों पर थिरकते रहे। गायिका मंजली यादव और प्रियंका पांडेय ने देवी गीत प्रस्तुत की। इस दौरान पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, दीपनायक मिश्र, मिथिलेश मिश्र, रघुवीर सिंह, बबलू मल्ल, पदुम्ननाथ पांडेय, पदम नाथ पांडेय, प्रवीण पाण्डेय, सोहन पाण्डेय, सोहन यादव, अरविंद सिंह, दीपक सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.