औरैया, फरवरी 16 -- अजीतमल, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के ग्राम मौहारी स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार-सोमवार की रात भव्य शिव जागरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देवी-देवताओं के भक्ति गीतों और मनमोहक सजीव झांकियों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु पूरी रात पंडाल में डटे रहे और भोर तक झूमते रहे। तुलसी म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा आयोजित जागरण में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। आगरा से आए धीरेंद्र मस्ताना ने 'मेहंदीपुर वाले मेरे बालाजी' जैसे भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बुंदेलखंड की बेबी आस्था ने 'केला मैया के भवन में घुटुअन खेले लांगुरिया' गाकर खूब तालियां बटोरीं, जबकि कानपुर से आईं पूजा ने 'चलो बुलावा आया है' और 'देवा ओ देवा भोले महादेवा' प्रस्तुत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.