कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- नवरात्र पर्व पर भोर से ही मां के जयकारे गूंज रहे हैं। घर-घर भक्ति गीत बजने लगते हैं। लोग पूजा पाठ की तैयारी में जुट जाते हैं। नौकरी-पेशा वाले लोग सुबह ही पूजा पाठ कर निकल जाते हैं। दुर्गा पूजा पंडालों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कहीं कथा हो रही है तो प्रवचन का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को देवी कूष्माण्डा के स्वरूप की भक्तों ने विधि विधान से पूजा की। मंदिरों में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। कड़ा धाम में भारी भीड़ पहुंची। मंझनपुर मुख्यालय के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में पूजा पाठ के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। महिलाएं, पुरुष व बच्चे बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे। विधि विधान से पूजा करने के बाद मां का आशीर्वाद लेकर लोगों ने प्रसाद का वितरण किया। मंदिर की सुरक्षा के लिए...