गिरडीह, अप्रैल 7 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। देवघर साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बेंगाबाद सीमावर्ती क्षेत्र में रविवार को छापा मारकर साइबर पुलिस ने आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पुलिस ने बड़ी संख्या में मोबाइल फोन भी जब्त किया है। देवघर साइबर थाना पुलिस इंस्पेक्टर केडी झा छापामारी अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में से बेंगाबाद के बुढ़ियासारे गांव के विजय मंडल भी शामिल हैं। इसके अलावा अन्य सात लोगों को पुलिस ने साइबर जुर्म में गिरफ्तार किया है। सभी को सोमवार को देवघर के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से दस मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस का दावा है कि जब्त मोबाइल से साइबर क्राइम को अंजाम दिया गया है। यह मामला देवघर साइबर थाना कांड संख्या 59/2024 से जुड़ा हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.