देवघर, नवम्बर 10 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। देवीपुर थाना अंतर्गत रामसागर मौजा में विवादित भूमि पर ट्रैक्टर से हल जोतने कि सूचना पर देवीपुर पुलिस ने विवादित भूमि पर हल चला रहे लोगों को रोका। जानकारी हो कि अनुमंडल दंडाधिकारी का न्यायालय देवघर द्वारा ज्ञापांक 622 दिनांक 6 नवंबर को आदेश जारी कर उक्त भूमि पर शांति भंग नहीं हो इसके लिए देवीपुर थाना को पत्राचार किया गया है। साथ ही शनिवार को अनुमंडल दंडाधिकारी का न्यायालय देवघर के आदेश पर कार्यलय कर्मी ने विवादित जमीन पर नोटिश चिपका कर तमिला कराया गया। प्रथम पक्ष प्रकाश राउत पिता स्व.शंकर राउत निवासी रामसागर थाना देवीपुर जिला देवघर बनाम द्वितीय पक्ष बासकी राउत स्व. महादेव राउत निवासी रामसागर थाना देवीपुर जिला देवघर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा164 (दप्रसं की धारा145) के तहत यह कार्रवाई की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.