देवघर, अगस्त 30 -- देवीपुर/देवघर। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर)नई दिल्ली के सौजन्य से डिपार्टमेंट ऑफ ईएनटी एवं डिपार्टमेंट ऑफ सीएफएम एम्स देवघर द्वारा एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक सह सीईओ प्रो.डॉ. सौरभ वार्ष्णेय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में शुक्रवार को देवीपुर प्रखंड के सिमराखास उच्च विद्यालय में स्कूली बच्चों के लिए मुख व कान से संबंधित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में कान एवं मुख से संबंधित स्वास्थ्य जांच करते हुए ईएनटी चिकित्सकों द्वारा विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ की स्कूली बच्चों का लार परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल 67 छात्रों की स्क्रीनिंग की गई और उनकी ईएनटी की गहन जांच की गई। इस दौरान बच्चों का स्वास्थ्य जांच करने आए डॉ.केएसबीएस कृष्णा सासंका ईएनटी एसोसिएट प्रोफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.