देवघर, सितम्बर 15 -- देवीपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में रविवार को विधिक सेवा सह विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला जज संगीता कुमारी, प्रमुख प्रमिला देवी, बीडीओ राजेश बारला, सीओ खोपलाल राम डालसा की अंकिता कुमारी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र सिमराडीह और रामपुर आंगनबाड़ी पोषक क्षेत्र में सौ फ़ीसदी फेस वेरिफिकेशन का उत्कृष्ट कार्य व उपलब्धि प्राप्ति में प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किया गया। शिशु का अन्नप्रासन्न व दिव्यांग यंत्र का वितरण आदि किया गया। वहीं 24 बच्चों को साईकिल दिया गया। खेल कीट तीन विद्यालय को सौंपा गया। झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी महिला ग्रुप के दर्जनों सदस्यों को ग्रुप लोन प्रदान किया गया। साथ ही सामाजिक सुरक्षा विभा...