देवघर, मार्च 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र के जगमनियां जंगल के पास शनिवार रात 8 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाटांड़ गांव निवासी 30 वर्षीय मैनेजर कुमार सिंह के रूप में की हुई। घटना के बाद हादसे की जानकारी राहगीर ने टोल फ्री नंबर 108 पर दी थी। उसके बाद एम्बुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे। सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी परिजन का कॉल आया। जिससे पुलिस को परिजनों के बारे में जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद उसके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अनुसार मैनेजर कुमार सिंह अपने ससुराल जा रहा था। सास रानी देवी ने बताया कि दामाद सूर्याहू पर्व व शादी समारोह में शरीक होने आया था। शनिवार शाम वहां से खाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.