बलरामपुर, मार्च 11 -- तुलसीपुर, संवाददाता। शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर महंत मिथलेश नाथ योगी के नेतृत्व में 14 मार्च को देवीपाटन मंदिर से तुलसीपुर नगर भ्रमण के लिए रंगों भरा होली जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस में क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ल सहित भाजपा के तमाम प्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं देवी पाटनवासियों के साथ हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। यह जानकारी शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर महंत मिथलेश नाथ योगी ने दी। उन्होंने बताया कि पहले यह जुलूस 15 मार्च को निकालने वाला था, लेकिन किसी कारणवश अब 14 मार्च को ही होली का जुलूस तुलसीपुर नगर भ्रमण के लिए निकल जाएगा। जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल के जवान भी जुलूस के साथ चलेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.