चम्पावत, जून 4 -- चम्पावत। देवीधुरा में डबल खुशियों की सवारी की शुरुआत की गई है। यह वाहन गर्भवती को निशुल्क अस्पताल पहुंचाने के साथ ही वापस घर भी छोड़ेगा। इसके अलावा शून्य से 28 दिन के नवजात को उपचार के लिए जिले के किसी भी अस्पताल में पहुंचाया जा सकेगा। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने बताया कि वाहन गर्भवती को मॉडल डिलीवरी केंद्रों पनिया, देवीधुरा और पाटी पहुंचाएगा। उन्होंने बताया कि 108 वाहन उपलब्ध नहीं होने पर 9105108102 पर फोन कर सेवा का लाभ लिया जा सकता है। बताया कि सेवा सुबह आठ से देर सायं आठ बजे तक उपलब्ध होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.