चम्पावत, जून 20 -- सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी देवीधुरा के मां वाराही धाम पहुंचे। उन्होंने यहां चल रही सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा में हिस्सा लिया। कहा कि देवीधुरा क्षेत्र में गौ पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी शुक्रवार को मां वाराही धाम देवीधुरा पहुंचे। मंदिर कमेटी, चार खाम और सात थोक के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जोशी ने मां वाराही के दर्शन करने के साथ ही धाम में पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि देवीधुरा क्षेत्र में गौ पालन को बढ़ावा दिलाया जाएगा। इसके अलावा हल्दी व अदरक को बाजार दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। कहा कि देवीधुरा में पशु अस्पताल का निर्माण कराया जायेगा। इस दौरान मां वाराही धाम में भागवत सुनने को लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। कथा वाचक प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने कृष्ण लीला का वर्णन किय...