गढ़वा, फरवरी 24 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। खरौंधी स्थित देवी धाम के नए मंदिर में माता रानी की स्थापना को लेकर आयोजित होने वाले यज्ञ के तहत मंगलवार को महंत सुंदर राज स्वामी के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना कर महावीरी झंडा की स्थापना की गई। यज्ञ परिसर में यजमान की भूमिका रमेश जयसवाल व उनकी पत्नी शीला जायसवाल ने निभाई। वहीं आचार्य के रूप में आचार्य महेश पांडेय ने पूजा अर्चना कराया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महावीरी झंडा की स्थापना से यज्ञ के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होती और समस्त अनुष्ठान निर्विघ्न संपन्न होता है। झंडा स्थापना से पूर्व शिव शक्ति सेवा यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा महावीरी झंडा को गांव के प्रमुख स्थानों का भ्रमण कराया गया। उस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ जयकारे लगाए। उसके बाद गांव के डीहवार बाबा, वीरना...