लखीमपुरखीरी, नवम्बर 12 -- हिन्दू प्रार्थना समिति के चल रहे 70वें वार्षिकोत्सव पर शहर के प्राचीन मां संकटा देवी मन्दिर परिसर में स्वरूप दर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देवी, देवताओं, महाभारत व रामायण के पात्र बनकर आए नन्हें-मुन्ने बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा देख सभी ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। प्रथम स्थान अनुष्का धुरिया को मिला, दूसरा स्थान प्रशा देवी और तीसरा स्थान विराज भल्ला को मिला। विजेताओं के साथ सभी प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नारायण जी सेठ रहे वहीं विशिष्ट अतिथि पवन तिवारी रहे। संचालन महेश चंद्र जायसवाल ने किया। जबकि निर्णायक की भूमिका मोती सागर बसैया व आनंद अग्निहोत्री ने निभाई। समिति के अध्यक्ष सुरेश चन्द गुप्ता, महामंत्री रामजी पुरी, कोषाध्यक्ष राज...