मऊ, मई 2 -- मऊ। सदर कोतवाली की ओर से एक अज्ञात शव की पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार के लिए देवाश्रम को सौंप दिया था। देवाश्रम के सदस्यों ने गुरुवार को लावारिस शवयात्रा निकाल ढेकुलिया श्मशान घाट पर दाह संस्कार किया। देवाश्रम के सदस्यों ने अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दया राम यादव के नेतृत्व में लाश घर मऊ से निकाली गई। सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान पहुंची, जहां देवाश्रम के जिला सलाहकार डा. आशुतोष राय ने पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी। अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च विनय हार्डवेयर एंड प्लाई इमिलिया के संचालक विनय कुमार मद्धेशिया ने वहन किया। लावारिस शवयात्रा में रामनाथ राम, मालक यादव, नारद, मुन्ना बरैठा, छविलाल सहित घाट संरक्षक संतोष एवं महेंद्र सम्मिलित...