मोतिहारी, जून 8 -- पताही। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष टून टून सिंह ने भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से मंडल के देवापुर पंचायत के बूथ अध्यक्षों व भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ एक बैठक की। बैठक में मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में अपने बूथ को मजबूत करने को लेकर पार्टी के निर्देश को विस्तार से बताया। बैठक में शक्ति केंद्र प्रमुख सुनील साह, रघुनाथ साह, संदीप राम, अनिल सिंह, किसन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.