गिरडीह, फरवरी 15 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि को लेकर सूबे के प्रमुख तीर्थ एवं पर्यटन स्थल झारखंडधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंदिर परिसर से लेकर मुख्य गलियारों और शिवगंगा तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी है। हालात ऐसे हैं कि पूरे धाम क्षेत्र में पांव रखने तक की जगह नहीं बची है। दूर-दराज के जिलों से पहुंचे श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। उच्च विद्यालय मैदान, विवाह भवन के पास का गलियारा, कश्मीरी बाबा आश्रम और दोनों तोरण द्वार तक मेला क्षेत्र खचाखच भरा हुआ है। सड़क किनारे दुकानें कतारबद्ध सजी हैं, जहां पूजा सामग्री, खिलौने और मिठाइयों की जमकर बिक्री हो रही है। हालांकि अतिक्रमण के कारण पार्किंग व्यवस्था प्रभावित दिखी, जिससे वाहनों के आवागमन में दिक्कतें आईं। मेले का प्रमुख आकर्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.