नई दिल्ली, जुलाई 11 -- परिवार की कलह एक 11 महीने के मासूम के लिए जानलेवा साबित हुई। महाराष्ट्र के अहमदनगर में पति और देवर के साथ झगड़े में एक महिला ने त्रिशूल से हमला कर दिया। देवर तो बच गया लेकिन त्रिशूल 11 महीने के मासूम को लग गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना पुणे से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अंबेगांव की है। मृत बच्चे का नाम अवधूत मेंगवाडे बताया गया है।पति-पत्नी के झगड़े में चली गई मासूम की जान पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अंबेगांव की रहने वाली पल्लवी मेंगवाडे और उसके पति सचिन मेंगवाडे के बीच झगड़ा हो रहा था। तभी सचिन का छोटा भाई नितिन और उसकी पत्नी भाग्यश्री बीच-बचाव करने लगे। इसी बीच पल्लवी ने देवर नितिन पर त्रिशूल से हमला करने की कोशिश की। भाग्यश्री ने 11 महीने के अपने बच्चे को गोद में ले रखा था। नितिन ने त्रिशूल को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.