अररिया, सितम्बर 10 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सोनामणि गोदाम थाना क्षेत्र के जागीर परासी पंचायत वार्ड संख्या 2 में घर के लकड़ी के विवाद में देवर व उनकी पत्नी ने एक महिला के सिर पर लकड़ी से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। परिजनों ने गंभीर स्थिति में महिला को पीएचसी कुर्साकांटा लाया। यहां पर डॉक्टर ने प्राथमिकी उपचार के बाद महिला को बेहत्तर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। महिला बोल चाल नहीं कर पा रही है। पीड़ित महिला गुड्डी देवी पति धर्मेश यादव बताया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...