फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। एक विवाहिता को नशीली गोली खिलाकर देवर ने दुष्कर्म किया। ससुर ने भी छेड़छाड की। पुलिस ने दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में पति, देवर समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जनपद फिरोजाबाद के थाना लाइनपार निवासी एक महिला ने कंपिल थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी कि बेटी का विवाह नवंबर 2024 को कंपिल थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक के साथ किया था। शादी में सात लाख से अधिक खर्च किया। इसके बाद भी पुत्री के पति और परिजन मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने लगे। चार माह पहले पुत्री को नशीली गोली खिलाकर उसके ही देवर ने दुष्कर्म किया। यही नहीं ससुर ने भी छेड़छाड़ की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...