मुरादाबाद, मार्च 25 -- दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने कटघर थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता से देवर ने छेड़छाड़ की और पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाए। बाद में तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से कटघर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। एसएचओ कटघर संजय कुमार ने बताया कि पति, सास-ससुर और देवरों समेत सात ससुरालियों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, दहेज प्रताड़न और तीन तलाक का केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.