मुरादाबाद, दिसम्बर 31 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना में रहने वाली महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने की कोशिश और पति पर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइंस में दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 19 अप्रैल 2025 दिल्ली के कृष्णनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से पति, ससुर, सास, देवर और ननद समेत अन्य ससुराल वाले नाखुश थे। पीड़िता पर कई बार दबाव बनाया है कि वह अपने मायके से पांच लाख रुपये और कार लेकर आए। इसके बाद ही उसे से घर में रखा जाएगा। विरोध करने पर पति ने बिजली का करंट लगाकर उसे मारने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर लोग जुटे तो आरोपी घर से भाग ग...