मुरादाबाद, फरवरी 14 -- दहेज में दस लाख और कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता को प्रताड़ित किया। देवर और जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। जबकि पति ने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। सिविल लाइंस पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के हरथला चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 30 अक्तूबर 2023 को हरथला चौकी क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुआ था। निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले दस लाख रुपये और कार की मांग को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। 13 नवंबर 2024 को उसने बेटी को जन्म दिया, उसके बाद ससुरालियों की प्रताड़ना और बढ़ गई। ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर 16 जुलाई 2025 को वह मायके में चली गई। मायके वालों ने पंचायत के बाद ससु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.