मोतिहारी, अप्रैल 10 -- कल्याणपुर, निसं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बखरी वैरागी टोला निवासी अंजली कुमारी पति रंजित साह के घर पर मंगलवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर मकान की तलाशी ली। इस दौरान मकान की छत पर डेढ़ किलो गांजा बरामद किया। आरोपी महिला का अपने पति से नहीं बनता था। उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। महिला ने अपने देवर को फंसाने के लिए घर की छत पर गांजा रखा था। लेकिन इसके पूर्व ही पुलिस ने छापेमारी कर गांजा बरामद कर लिया। आरोपी महिला को बुधवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने लाया। पुष्टि थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...