सैदपुर (गाजीपुर), जून 20 -- यूपी के गाजीपुर में एक तरफ पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ने के बाद परिजनों ने बंधक बनाकर शादी करा दी तो दूसरी तरफ एक विवाहिता अपने देवर के साथ रंगरलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ ली गई। पति की गैरहाजिरी में उसने अपने चचेरे देवर को कमरे में बुला लिया था। इसी दौरान सास आ गई और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे पहले कि देवर-भाभी का किस्सा जगजाहिर होता दोनों ने खौफनाक कदम उठा लिया। लोकलाज के भय से दोनों ने सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर पहले सीएचसी लाया गया। यहां से हालत बिगड़ने पर वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की रात दोनों की मौत हो गई। मामला सैदपुर के एक गांव का है। बताया जाता है कि विवाहिता का पति पुणे काम करता है। इन दिनों भी पुणे में ही है। सैदपुर स्थित घर पर विवाहिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.