भागलपुर, दिसम्बर 24 -- गोराडीह थाना क्षेत्र के भागलपुर-कोतवाली मुख्य सड़क पर बड़हरी मोड़ के पास ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने देवर बमबम साह के साथ बाइक से गोराडीह जा रही थी। घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं गोराडीह पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला को उठाकर मायागंज भेज दिया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान बांका जिले के नवादा थाना क्षेत्र के लश्करी गांव के राजू साह की पत्नी बेबी देवी (45) के रूप में की गई है। मृतक महिला का मायके गोराडीह के बभनगामा गांव में था। परिजनों ने बताया कि महिला बाइक से गोराडीह जाति प्रमाण पत्र बनवाने जा रही थी। तभी पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे महिला नीचे गिर गई और ट्रैक्टर के चक...