देवरिया, सितम्बर 1 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। लार उपनगर के एक वार्ड में एक महिला ने अपने देवर की हरकतों से तंग आकर शनिवार को बच्चों के साथ घर छोड़ दिया। आरोप है कि महिला का देवर रोजाना शराब पीकर घर आता है और अश्लील व्यवहार करता था। पीड़िता के पति ने कई बार पुलिस में शिकायत की लेकिन भाई होने के कारण हर बार समझौता कर लेता था। शनिवार की शाम को महिला ने अपना मोबाइल बंद कर बच्चों के साथ घर छोड़ दिया। जब पति घर पहुंचा तो पत्नी और बच्चों को घर नहीं पाकर परेशान हो गया। उसने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की,लेकिन फोन बंद था। रिश्तेदारों और करीबियों से भी संपर्क किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कई जगहों पर खोजबीन की। सुबह महिला सकुशल मिल गई। महिला ने बताया कि वह देवर की हरकतों से डर गई थी, इसलिए घर छोड़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.