रांची, मई 14 -- रांची। विश्व संवाद केंद्र, झारखंड के तत्वावधान में गुरुवार को मोरहाबादी के आर्यभट्ट सभागार में देवर्षि नारद जयंती सह पत्रकार सम्मान समारोह-2025 का आयोजन किया जाएगा। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देनेवाले चुनिंदा पत्रकारों को इस समारोह में देवर्षि नारद पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4.30 बजे से संध्या छह बजे तक होगा। पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे। समारोह के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर होंगे। मुख्य अतिथि पद्मश्री अशोक भगत, सचिव विकास भारती तथा विशिष्ट अतिथि भगवान बिरसा मुंडा के सुपौत्र सुखराम मुंडा होंगे। समारोह में अपनी जागरण पत्रिका बिरसा हुंकार के नवीन स्वरूप का लोकार्पण भी होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...