रांची, मई 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। विश्व संवाद केंद्र, झारखंड की ओर से गुरुवार को मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में देवर्षि नारद जयंती सह पत्रकार सम्मान समारोह-2025 का आयोजन किया गया। इसमें पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुनील आंबेकर और मुख्य अतिथि विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आंबेकर ने देवर्षि नारद के बारे में बताते हुए कहा कि देवर्षि नारद ही सूचना संप्रेषण के जनक हैं। प्राचीन भारत से लेकर आज तक सूचनाओं की महत्ता रही है। सूचनाओं से मानव जीवन में बदलाव आए हैं। वर्तमान युग सूचना क्रांति का युग है। इससे पत्रकारिता को नया आयाम मिला है। समारोह ...