कौशाम्बी, दिसम्बर 26 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के एक गांव में गुरुवार शाम छेड़खानी का विरोध करने पर देवरों ने भाभी की की जमकर पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंची भतीजी को भी पीट दिया। लोगों को आता देख दोनों मौके से फरार हो गए। महिला ने बेटी के साथ थाने जाकर आरोपी देवरों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इलाके के एक गांव की महिला ने बताया कि उसका पति बीमार होने के कारण चारपाई पर लेटा रहता है। गुरुवार शाम वह घर का काम कर रही थी। इसी दौरान उसके दो देवर घर के अंदर घुस आए। महिला को अकेला देखकर दोनों ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने भाभी की पिटाई करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बीच बचाव करने पहुंची बेटी की भी पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद दोनों ने कहीं शिकायत करने पर जा...