गिरडीह, जनवरी 7 -- देवरी, प्रतिनिधि। उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को देवरी थाना परिसर में थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें थाना परिसर में उपस्थित कर्मियों एवं आम लोगों को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 हेतु सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा की शपथ दिलवाया गई। इस संबंध में थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि उपायुक्त गिरिडीह के निर्देश पर 1 से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह मनाने का निर्देश है। जिसमें सड़कों में चलने वाले विभिन्न प्रकार के वाहन चालकों एवं आम लोगों को यातायात नियम का पालन करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम किया गया। मौके पर एसआई राम पुकार सिंह, एएसआई बुद्धदेव उरांव, उपेंद्र यादव, महिला कॉस्टेबल पूजा कुमारी सहित अमित कुमार साव, राहुल कुमार राय, अमर चौधरी, अनिता टुडू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.