देवरिया, जनवरी 11 -- मदनपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के रुद्रपुर-बरहज मार्ग पर रविवार की सुबह एक ट्रेलर और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी मां समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मदनपुर थाना क्षेत्र के महेन गांव के मुख्य द्वार के निकट रूद्रपुर-बरहज मार्ग पर करीब 10:30 बजे एक ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें रुद्रपुर के आजाद नगर वार्ड निवासी गौसुल आलम (31) पुत्र सत्तार, आयशा खातून (60) पत्नी सुलेमान राइनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सुलेमान राइनी की पुत्री सबीना (19) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस क...