देवरिया, फरवरी 25 -- मेहरौना(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के लार उपनगर के एक मैरेज हाल में सोमवार की रात आई बरात में उस समय हड़कंप मच गया, जब विवाद के बाद मंडप छोड़ दूल्हा फरार हो गया। दूल्हा के भागने के बाद बैरंग बरात लौट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि दोनों पक्ष आपस में पंचायत कर मामले को हल करने में जुटे हुए हैं। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की बरात लार उपनगर स्थित एक मैरेज हाल में सोमवार की रात को आई थी। बताया जा रहा है कि द्वारपूजा होने व कन्या निरीक्षण के बाद दूल्हा मंडप में पहुंचा। दूल्हे के साथ गए एक युवक पर किसी युवती ने किरकिरी फेंक दी। इसके बाद युवक व युवती में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट भी हो गई। इसके बाद दूल्हा मंडप छोड़ फरार हो गया। दूल्हे की तलाश शुरू हुई, लेकिन उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.