देवरिया, मार्च 17 -- मेहरौना (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। यूपी-बिहार बार्डर के लार थाना क्षेत्र के मेहरौना चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों पर सोमवार की शाम बाइक सवार युवकों ने हमला बोल दिया। दिन-दहाड़े बोले गए हमले के चलते चेकपोस्ट पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों पर हुए हमले के बाद ग्रामीणों की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस टीम पर हमला की सूचना के बाद मौके पर सीओ समेत अन्य अधिकारी भी पहुंच गए और मामले की जांच की। आरोपी बिहार के बताए जा रहे हैं। लार थाना क्षेत्र के मेहरौना चेक पोस्ट पर शाम को चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र, सिपाही सर्वेश यादव, राजकुमार सरोज समेत अन्य पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया और चेकिंग शुरू कर दिया। यह देख बाइक सवार आक्रोशित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.