देवरिया, फरवरी 17 -- रामपुर कारखाना (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। आईजीआरएस शिकायत की जांच करने पहुंचे रामपुर कारखाना थाने के एक दरोगा द्वारा एक युवक का कॉलर पकड़ कर खींचने और आक्रोशित लोगों द्वारा घेर लिए जाने का वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई है। हालांकि, वीडियो की सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र स्थित डिघवा पौटवा में दो लोगों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। मंगलवार की शाम रामपुर कारखाना थाने का एक दरोगा जांच करने मौके पर पहुंचा। दर्जनों लोगों की भीड़ थी। जांच के दौरान दरोगा ने एक युवक को धक्का दिया और कॉलर पकड़कर खींच दिया। वहां मौजूद लोग दरोगा से उलझ गए। वायरल हो रहे वीडियो में दरोगा के कॉलर पकड़कर खींचने और कुछ लोगों के नोक-झोंक करने का दृश्य देखा जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.