सासाराम, अक्टूबर 5 -- डेहरी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के देवरिया गांव में भारी बारिश से एक मकान के गिरने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं चार बच्चे घायल हो गए। बताया जाता है कि डेहरी शहर से सटे देवरिया गांव में शनिवार को एक पुराने मकान पर चढ़े करीब दर्जन भर बच्चे बाढ़ का नजारा देख रहे थे। इस दौरान छत भरभरा कर गिर पड़ा और इस हादसे में कई बच्चे दब गए। घटना में एक बच्ची की जान चली गई। वहीं कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...