देवरिया, फरवरी 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर में पुलिस की गोलियां तड़तड़ा उड़ी। पिकअप से बिहार गो वंश लेकर जा रहे पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। घायल पशु तस्कर को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। साथ ही पुलिस ने दो और पशु तस्कर को गिरफ्तार कर 4 गो वंश बरामद किया है। भाटपार रानी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि पिकअप से पशु लेकर तस्कर आ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और बनकटा अमेठिया के समीप जांच करने लगी। इस बीच एक पिकअप पहुंचा। पुलिस ने उसे रोक किया, उसमें से चार पशु बरामद किए गए। पुलिस अरविंद पासवान निवासी बगड़ा थाना मुफस्सिल जिला सिवान व अफरोज आलम निवासी खगोरा थाना धनौ...