देवरिया, सितम्बर 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के सदर कोतवाली के सोनूघाट के समीप भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी के भतीजे को पिकअप ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भाजपा नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिवार में मातम छाया हुआ है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांसपार के रहने वाले श्रीनिवास मणि त्रिपाठी भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला महामंत्री हैं। वह कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के करीबी हैं। रविवार को उनके भतीजे राहुल मणि (32) बाइक से कहीं जा रहे थे। अभी वह सोनूघाट चौराहे के समीप पहुंचे थे कि एक पिकअप ने ठोकर मार दी, जिससे वह बाइक लेकर गिर गए। इसके बाद पिकअप उनके ऊपर से गुजर गई और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही एडीएम प्रशासन जैनेंद्र सिंह, सदर कोतवाल विनोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.