देवरिया, अक्टूबर 31 -- देवरिया/बरहज, हिन्दुस्तान टीम मोंथा तूफान के चलते पिछले तीन दिनों से बेमौसम की बरसात ने खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचाया है। गुरूवार को सुबह से हवा के साथ रिमझिम बरसात के चलते जिले में कई जगहों पर धान की फसल गिर गयी। इससे पैदावार में कमी आयेगी और कटाई भी मुश्किल हो जायेगा। इससे धान की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। कटाई से कुछ दिनों पहले फसलों पर मौसम की मार पड़ने से किसानों को पूंजी डूबने की चिंता सताने लगी है। जनपद के जिन क्षेत्रों में धान की पहले बुवाई होती है वहां फसल पक कर तैयार हो गयी है। कुछ जगहों पर किसान धान की कटाई, मड़ाई में जुटे है। कई लोग धान की मड़ाई के बाद उसे सुखाने को दरवाजे पर या छत पर पसारे हुए है। मंगलवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। बदली छाई रहने से बुधवार को दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.