देवरिया, सितम्बर 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के महारानी चंडिका छात्रावास में गुरुवार की रात आयोजित डांडिया कार्यक्रम में एक पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पुलिस ने हिंदूवादी संगठन से जुड़े दो युवकों को हिरासत में ले लिया। इसकी भनक लगने के बाद हिंदूवानी संगठन से जुड़े सैकड़ों की संख्या में युवक कोतवाली पहुंच गए और हंगामा करने लगे। साथ ही दोनों युवकों को छोड़ने की मांग करने लगे। घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। जिसके बाद मामला शांत हो सका। महारानी चंडिका छात्रावास में गुरुवार की रात डांडिया का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। हिंदूवादी संगठन से जुड़े दो युवक गेट के पास एक बैनर लगाकर खड़े हो गए। बैनर में लिखे एक शब्द को लेकर कुछ लोगों ने एतराज किया। इस बीच कोतवाली पुलिस पहुंच गई और बैनर लेकर खड़े दोनों युवकों को हिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.