गोरखपुर, फरवरी 7 -- देवरिया के गौरीबाजार इलाके में शुक्रवार की देर रात पुलिस से बचकर भाग रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में गाड़ी में सवार एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना तब शुरू हुई जब पुलिस पशु तस्करों की सूचना पर चेकिंग कर रही थी। स्कॉर्पियो सवारों ने न केवल कई गाड़ियों को टक्कर मारी, बल्कि पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने और बैरिकेडिंग तोड़ने की भी कोशिश की। कैसे हुआ हादसा? यह मामला झंगहा थाना क्षेत्र से शुरू हुआ। पुलिस वहां एक संदिग्ध पिकअप की जांच कर रही थी, तभी उसके पीछे खड़ी स्कॉर्पियो ने अचानक भागना शुरू कर दिया। इस अफरातफरी का फायदा उठाकर पिकअप चालक भी फरार हो गया। पुलिस को शक था कि स्कॉर्पियो सवार पशु तस्करों के स...