देवरिया, जून 22 -- रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिट़्ठलपुर में रंजिश में पिटाई से घायल युवक की उपचार के दौरान बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में शनिवार की रात मौत हो गई। रविवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और रुद्रपुर के सेमेरौना तिराहे पर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे बरहज के सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और आवागमन बहाल कराया। रुद्रपुर कोतवाली के बिट्ठलपुर के रहने वाले हरिभजन (21) पुत्र रामनिवास की 13 जून को कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। इस मामले में 14 जून को ही रुद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.