देवरिया, सितम्बर 29 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के बरहज में एक युवक ने पत्नी की तरफ से दहेज उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद रविवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। युवक एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। बरहज नगर के पलिया गांव के रहने वाले दीपक कुमार (23) पुत्र अशोक कुमार की शादी मई माह में मऊ जनपद के ढिलही की रहने वाली शिल्पी से हुई थी। तीन दिन पहले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद शिल्पी ने अपने परिजनों को बुला लिया। अशोक का आरोप है कि परिजन उसे लेकर बरहज थाने में चले गए और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा दिया। रविवार को थाने में बुलाया गया और बातचीत की गई। दिन भर हम लोग थाने में ही रहे। शाम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.