मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- देवरियाकोठी, एसं। देवरिया थाना के देवरिया पूर्वी बलिया नहर स्थित फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में मंगलवार दोपहर तीन बदमाश पिस्टल के बल पर लूटपाट की। करीब दो मिनट तक अपराधियों ने तीन फाइनेंस कर्मियों और दो महिला ग्राहकों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। ड्रावर, अलमीरा आदि खोलकर अपराधियों ने कुछ नकदी निकाल ली। इसके बाद तीनों आराम से बाइक से फरार हो गए। लूटपाट की पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। हालांकि, देवरिया पुलिस ने दावा किया है कि गश्ती दल के पहुंचने पर तीनों अपराधी बाइक से फरार हो गए। मामले में देवरिया थानेदार रामविनय कुमार ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पिस्टल निकाल लूट की नीयत से फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घूसे। इस दौरान वह गश्ती गाड़ी से वहां से गुजरे। पुलिस की गाड़ी देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.