देवरिया, फरवरी 23 -- भागलपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के मईल थाना के चकरा गोसाईं पुलिस चौकी पर तैनात एक दरोगा के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। वायरल वीडियो चकरा गोसाई गांव का बताया जा रहा। इसमें दिख रहा है कि एक दरोगा टीम के साथ किसी गांव पहुंचे हैं। अचानक एक व्यक्ति दरोगा के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर देता है। मारने के लिए ईंट भी उठा लेता है। इस दौरान तीखी नोकझोक भी वीडियो में सुनाई दे रही है। बताया जा रहा है कि दरोगा एक आरोपी की शिकायत की जांच करने पहुंचे थे। यह विवाद पुलिस चौकी के आसपास का बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...