देवरिया, फरवरी 19 -- देवरिया। नेशनल हाईवे के हेतिमपुर टोल प्लाजा पर वसूली करने वाली कंपनी व एनएचएआई के बीच डीड में स्टाम्प चोरी सामने आई है। इंदौर की फर्म ने महज 100 रुपये के स्टाम्प पर एनएचएआई से एक साल की डीड की है जबकि रजिस्ट्री ऑफिस में डीड करने पर 2 करोड़ 79 लाख स्टाम्प शुल्क लगता। टोल कंपनी ने डीड में दो फ़ीसदी स्टाम्प और दो फीसदी विकास शुल्क की चोरी की है। एआईजी ने टोल प्लाजा कंपनी के खिलाफ डीएम के यहां मुकदमा दाखिल किया है। गोरखपुर से मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे-28 पर जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र स्थित हेतिमपुर में टोल प्लाजा है। इस टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहनों से टोल टैक्स की वसूली की जाती है। इस रूट पर उत्तर प्रदेश ही नहीं दिल्ली, पंजाब से लेकर बिहार, असम, बंगाल व पूर्वोत्तर के राज्यों के हजारों छोटे-बड़े वाहनों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.