देवरिया, जनवरी 4 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात चोरी करने गए एक चोर को लोगों ने पकड़ा लिया और जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह चोर को कब्जे में ली। पुलिस हिरासत में लिए गए चोर से पूछताछ कर रही है। हालांकि जिम्मेदार अभी कुछ भी बताते ने कतरा रहे है। पिटाई का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो की सत्यता की पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में एक युवक चोरी करने गया था। इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई और ग्रामीण ने पकड़ किया। इसके बाद जमकर धुनाई की। आरोप था कि चोर आभूषण चुरा किया है। इसके अलावा अन्य भी समानं भी चुराया है। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और किसी तरह ग्रामीणों से चोर को अपन...