देवरिया, सितम्बर 14 -- लार(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के रावतपार अमेठिया के गायब छात्र का शव एक पोखरे से बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। छात्र की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। रावतपार अमेठिया के रहने के वाले श्रीप्रकाश सिंह का इकलौता पुत्र कार्तिक सिंह (10) गांव के परिषदीय विद्यालय में पढ़ता था। शनिवार को वह पढ़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन विद्यालय नहीं पहुंचा। दोपहर को इसकी जानकारी होने के बाद से ही परिजन तलाश में जुट गए, लेकिन पता नहीं चल पाया। देर शाम पुलिस से परिजनों ने शिकायत की। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। रविवार की सुबह श्रीप्रकाश सिंह के घर से कुछ दूरी पर पोखरे में कार्तिक का शव मिला। ग्रामीणों की मानें तो कार्तिक मंदबुद्धि का था। थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी ने ब...