देवरिया, मार्च 8 -- तरकुलवा (देवरिया),हिन्दुस्तान टीम। घर के किनारे खेल रहे मासूम के ऊपर गुरुवार की शाम को एक दीवार भरभरा कर गिर गयी। जिसमें मासूम की दबकर दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मासूम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिसवा के टोला मुड़ीकटवा निवासी मुकेश राजभर का 6 वर्षीय बेटा साजन राजभर क्षेत्र के ही एसएस पब्लिक स्कूल चिउटहा में यूकेजी का छात्र था। गुरुवार की देर शाम वह अपने घर में बनी नव निर्माण दीवाल पर चढ़कर खेल रहा था कि अचानक दीवाल भर भरा कर उसके उपर ही गिर गई, जिसमें साजन दब गया। दीवार गिरने की आवाज सूनकर पहुंचे परिजन उसे निकालकर आनन-फानन में इलाज के लिए कसया स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गए ,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर चले आए और इसकी जानकारी पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.