निज संवाददाता, दिसम्बर 25 -- यूपी में देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात एक बार फिर पुलिस की गोलियां तड़तड़ा उठी। वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस व पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पशु तस्कर को गोली लगी है। गोली लगने के बाद पशु तस्कर को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उधर मुठभेड़ की सूचना के बाद एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। सलेमपुर कोतवाली पुलिस धनौती राय गांव के समीप रात को वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच तेज गति से एक पिकअप आते नजर आया। पुलिस टीम ने पिकअप को रोक कर तलाशी ली तो तीन गोवंश मिले। पिकअप में सवार एक पशु तस्कर पुलिस टीम पर फायर शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जिसमें पशु तस्कर भोलू यादव पुत्र रामायण यादव निवासी लक्ष्...